फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 60 करोड़ की टैक्स चोरी... सादी पर्ची पर खरीदा और बेचा सोना; सराफा कारोबारी की चालाकी देख चौंक गए अफसर

Sat, 21 Oct 2023 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आयकर विभाग की टीम ने सराफा करोबारी के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और पटना में प्रतिष्ठानों की जांच की गई। सोना खरीद फरोख्त दस्तावेज, कंप्यूटर समेत अन्य कई फाइलों को खंगालने पर टैक्स चोरी की पुख्ता जानकारी मिली है। सोने व चांदी की सिल्लियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सराफा कारोबारी के यहां चार दिनों तक चली आयकर की कार्रवाई शुक्रवार की रात समाप्त हो गई। जांच टीम के मुताबिक करीब 60 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। एसबीआई की कचहरी शाखा में पांच करोड़ नकदी भी जमा कराई गई। साढ़े चार करोड़ का सोना-चांदी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


सादी पर्ची पर सोना खरीद और बिक्री का मामला भी पकड़ा गया है। आयकर विभाग की टीम ने सराफा करोबारी के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और पटना में प्रतिष्ठानों की जांच की गई। पांच से अधिक टीमों ने तीन रात और चार दिन तक लगातार सराफा कारोबारी के दस्तावेजों, कंप्यूटर व लैपटॉप की जांच की है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सराफ कारोबारी के प्रतिष्ठानों से तीन करोड़ की नकदी बरामद हुई थी, जिसे एसबीआई में जमा कराई थी। चौथे दिन भी दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


टीम में सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सोना खरीद फरोख्त दस्तावेज, कंप्यूटर समेत अन्य कई फाइलों को खंगालने पर टैक्स चोरी की पुख्ता जानकारी मिली है। सोने व चांदी की सिल्लियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें