फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा के सुरेश बने निर्विरोध उपसभापति, सपा का वॉकआउट, कांग्रेस के सदस्य बैठक से नदारद

Fri, 23 Jun 2023 12:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नगर निगम कार्यकारिणी में दोपहर 12 से 12:20 तक सभी सदस्यों की उपस्थिति की जांची गई। इसमें कांग्रेस के सदस्य प्रिंस राय खगोलन अनुपस्थित रहे। सपा के सदस्य हारून अंसारी और प्रमोद राय बैठक शुरू होते ही वॉकआउट कर कक्ष से बाहर चले गए।
विज्ञापन
नगर निगम में कार्यकारिणी के चुनाव में जीते कतुआपूरा के पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया बृहस्पतिवार को नगर निगम के निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। नाटकीय घटनाक्रम में जहां कांग्रेस के सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे, वहीं सपा के सदस्यों ने बैठक से वॉकआउट किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई और भाजपा के नौ कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुरेश कुमार चौरसिया को उपसभापति के लिए निर्विरोध चुन लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: बुकिंग के बाद कमरा देने से इंकार, ओयो रूम्स पर एक लाख हर्जाना, पढ़ें- क्या है मामला?

नगर निगम कार्यकारिणी में दोपहर 12 से 12:20 तक सभी सदस्यों की उपस्थिति की जांची गई। इसमें कांग्रेस के सदस्य प्रिंस राय खगोलन अनुपस्थित रहे। सपा के सदस्य हारून अंसारी और प्रमोद राय बैठक शुरू होते ही वॉकआउट कर कक्ष से बाहर चले गए। दोपहर 12:20 से 12:40 बजे तक कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में से कतुआपुरा के पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया का नाम उपसभापति के लिए प्रस्तावित कर नामांकन किया। दोपहर 12:40 से एक बजे तक नाम वापसी का समय बीतने के बाद सुरेश कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुन लिया गया। इसके बाद मेयर अशोक कुमार तिवारी और अन्य पार्षदों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। एक ही उम्मीदवार होने के कारण शलाका पत्र के जरिए चुनाव की स्थिति नहीं बनी।

कार्यकारिणी के 12 में से 9 सदस्य भाजपा, दो सदस्य सपा और एक सदस्य कांग्रेस पार्टी से हैं। इनमें भाजपा से गरिमा सिंह, सुरेश कुमार चौरसिया, राजेश, सिंधु लाल सोनकर, सुरेश पटेल, मदन मोहन दुबे, कुसुम, अक्षयबर सिंह, श्याम आसरे मौर्य हैं। सपा से हारून अंसारी, प्रमोद राय और कांग्रेस से प्रिंस राय खगोलन कार्यकारिणी सदस्य हैं। सपा के मुख्य सचेतक हारून अंसारी ने कहा कि कार्यकारिणी में संख्या बल नहीं था। कांग्रेस के पार्षद भी नहीं आए थे। ऐसी स्थिति में वॉकआउट कर बैठक से बाहर आ गए। जनता ने जो जनादेश दिया है। उसे हम सभी स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें