जो कभी ट्रेन को पटरी पर दौड़ाते थे वो पटरी पर बैठकर प्रदर्शन करते दिखे।मामला वाराणसी का है और आरोप है कि यहां वंदे भारत ट्रेन को एनईआर के क्षेत्र में भी एनसीआर के चालकों द्वारा ट्रेन को चलवाया जा रहा है।इसी के विरोध में कर्मचारियों का विरोध देखने को मिला।
ट्रेन को पटरी पर सरपट दौड़ाते ड्राइवर तो आपने देखे होंगे लेकिन वाराणसी में चालक ही पटरी पर बैठे दिखे।लोग इस दृश्य की चर्चा कर रहे थे लेकिन ये ट्रेन को चलाने वाले अपना विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
मामले पर गौर करें तो वंदे भारत ट्रेन का संचालन एनसीआर के चालकों द्वारा किया जा रहा है वहीं एनईआर के चालकों का कहना है कि रेलवे के नियमो के अनुसार एनईआर का क्षेत्र प्रयागराज तक है लिहाजा वहां तक वन्देभारत एक्सप्रेस हम लोगों को चलाने को देना चाहिए।
आरोप है कि एनईआर का रूट और काशन मालूम होने के बावजूद जबर्दस्ती इस ट्रेन को लेकर एनसीआर के चालकों से चलवाया जा रहा जिसका विरोध जारी है।
बताते चलें कि बनारस स्टेशन से आगरा जाने वाली वन्देभारत सोमवार से नियमित रूप से बनारस स्टेशन से चलाए जाने के निर्देश के बाद पहले दिन सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे एनईआर के ड्राइवर बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस के आगे बैठ गए और प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी और कहा विरोध आगे भी जारी रहेगा।