फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या होगी दूर: वाराणसी नगर निगम, बीएचयू और रेलवे ने मिलकर किया सर्वे, समाधान के लिए करेंगे ये काम

Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए नगर निगम, बीएचयू और रेलवे ने मिलकर सर्वे किया है। ऐसे में पाइपलाइन डालकर और डायवर्जन से जलभराव की समस्या का समाधान करेंगे। 
विज्ञापन
Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे, बीएचयू के नालों को लेकर आने वाली जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होगा। इसके लिए नगर निगम, बीएचयू और रेलवे ने मिलकर सर्वे किया है। इसमें पाया गया कि बीएचयू के कुछ जगहों पर पाइप लाइन की जरूरत है। जिसे डालने के साथ साथ कुछ जगहों पर डायवर्जन किया जाएगा। इससे साकेत नगर, संकट मोचन, सुंदरपुर के लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार फुलवरिया के नुरूद्दीन शहीद मजार के पास नाले से सीवर रेलवे के नाले से होकर निकलता है। जो नगर निगम के नाले में मिलता है। यहां पर भी डायवर्जन और नई पाइप लाइन डालने से समस्या का समाधान हो जाएगा। 

बीएचयू का नाला जाम होने के कारण जलनिकासी न होने से साकेतनगर और संकट मोचन क्षेत्र में जलभराव की समस्या आती है। यहां भी बीएचयू का नाला नगर निगम के नाले में मिलता है। नगर निगम अपने नालों की सफाई तो करा देता है। शहर में जलभराव के लिए चिह्नित 85 इलाकों में से 70 नगर निगम के, पीडब्ल्यूडी के 15 हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: काशी में 9.50 करोड़ रुपये से बने 62 स्कल्पचर, दो टूटकर झुकने लगे; देश प्रेम के स्कल्पचर की उखड़ रही फर्श
विज्ञापन


अंधरापुल, रथयात्रा, महमूरगंज, सेनपुरा, लल्लापुरा, औरंगाबाद एवं नई सड़क स्थलों पर कोई जल निकासी की लाइन नहीं है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि लो-लैंड के क्षेत्रों में भी जल निकासी के लिए डीजल पंपों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें