फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा के लिए डीएम कौशल राज शर्मा ने दिए निर्देश, विस्तार पर भी दिया जोर

Tue, 17 Aug 2021 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने परिसर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण की समस्या का उल्लेख किया। बैठक में एयरपोर्ट के रनवे व बाउंड्री वॉल के पास से गुजरने वाला नेशनल हाईवे (एनएच)- 56 के किनारे लगभग आधा किमी भाग को रनवे पर लैंड करने और टेक ऑफ करने वाले विमानों की सुरक्षा के लिए नो पार्किंग जोन बनाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विजिटर एरिया में डिजाइनिंग पेंटिंग को देखते डीएम कौशल राज शर्मा व एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सन्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभागार में ऐरोड्रोम एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिसमें एयरपोर्ट से संबंधित विषयों और समस्याओं की समीक्षा हुई।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के रनवे व बाउंड्री वॉल के पास से गुजरने वाला नेशनल हाईवे (एनएच)- 56 के किनारे लगभग आधा किमी भाग को रनवे पर लैंड करने और टेक ऑफ करने वाले विमानों की सुरक्षा के लिए नो पार्किंग जोन बनाने पर विचार किया गया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा पर मंथन करते हुए मुख्य गेट पर अनधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाने पर जोर दिया।

इसके अलावा एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने परिसर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण की समस्या का उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सफाई-व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डा रनवे के विस्तार की योजना पहले से ही प्रक्रिया में है। इसमें गति लाने और सर्वे के लिए एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम पिंडरा को संबधित सात गांव के क्षेत्र का सर्वे कराने का निर्देश दिया।

हवाई अड्डे से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों को बर्ड हिट और रनवे पर आ जाने वाले जानवरों से सुरक्षा के लिए डीएफओ महावीर कौजालगी को निर्देशित किया। इसके अलावा परिसर के चारों ओर मीट, मछली, मुर्गा की दुकानदारों के अवशेष गड्ढे में दबाने और ढक कर मीट बेचने के लिए कड़े निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें