प्रत्येक ईआरओ अपनी टीम गठित कर ले। रूट चार्ट की बुकलेट चार जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वीप कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी एक्टिविटी कराई जाए, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सफाई, फर्नीचर, पेयजल व विद्युत आदि कार्यों के लिए प्रभारी नामित किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी टीमें तत्काल पूरी तरह एक्टिव हो जाएं।
नगर निगम गठित कर ले प्रवर्तन टीम
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जाने के लिए वे अपनी टीमें अभी ही गठित कर लें, ताकि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को तत्काल हटवाया जा सके। दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग को अभी से ही चिह्नित कर लिया जाए, इसके लिए टीमें गठित कर ली जाएं।
उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में नकली एवं अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। बैठक में 32 रैली स्थल एवं दो हेलीपैड चिह्नित किए जाने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सभी ईआरओ कम से कम चार-पांच हेलीपैड चिह्नित कर अवगत कराएं।