फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला उद्यान ने तैयार की है एक लाख पौध नर्सरी, 50 गांव के किसानों दिए जाएंगे पौधे

Wed, 12 May 2021 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 50 गांव में बांटे जाएंगे सहजन, नींबू, आंवला और अमरूद के पौधे।
विज्ञापन
वाराणसी जिला उद्यान ने तैयार की नर्सरी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में वर्तमान वित्तवर्ष में बृहद पौध रोपण अभियान में इस बार जिले के 50 गांव के हजारों किसानों को सहजन, सागौन, आंवला, अमरूद और नींबू के पौध दिये जाएंगे। जिससे पर्यावरण में सुधार के साथ ही किसानों आय भी बढ़ेगी। इसके लिए कचहरी के कंपनी बाग स्थित उद्यान में एक लाख पौधों की नर्सरी तैयार की गई है। जो अगले एक से दो महीने में रोपण के लिए तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के मुताबिक जिले भर में जुलाई से बृहत पौधरोपण अभियान को देखते हुए कचहरी स्थित उद्यान में आंवला, नींबू, सहजन और अमरूद के पौध एक लाख पौध तैयार किए जा रहे हैं। जो अगले एक से दो माह में तैयार हो जाएंगे। पौधे जिले के 50 गांव में किसानों को वितरित किए जाएंगे। एक गांव एक किसान को एक से दो हजार पौध दिए जाएंगे। अभी फिलहाल गांवों का चयन हुआ जबकि संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद किसानों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें