फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की 5 क्राइम की खबरें एक क्लिक पर: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

Fri, 29 Mar 2024 10:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में शुक्रवार को कई घटनाएं सामने आईं। जिसमें एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना समेत कई मामले शामिल रहे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में शुक्रवार को कई अपराध के मामले सामने आए। इस दौरान कहीं पानी पर चढ़े युवक को पुलिस ने मशक्कत कर उतरवाया तो कहीं ट्रक चोरी का मामला थाने पहुंचने पर छानबीन शुरू हुई। आइए आपको शहर की पांच अपराध की खबरें बताते हैं...

विज्ञापन


1- पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा
बेनीपुर स्थित जल निगम की पानी टंकी पर शुक्रवार सुबह एक युवक चढ़ गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार कर हिरासत में ले लिया। बेनीपुर निवासी बबलू सिंह ( 50) अचानक सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस दौरान टंकी से कूदने की धमकी दी और फिर गाना गुनगुनाने लगा। काफी देर तक ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए समझाते में रहे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा।  

2- पांच माह से खड़ी ट्रक चोरी
थाना क्षेत्र के चांदमारी रिंग रोड स्थित दांदूपुर पेट्रोल पंप पर पिछले माह से खड़ा ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के अशोक पुरम कॉलोनी, मीरापुर बसही निवासी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 4.20 बजे मोबाइल पर फास्टैग का मैसेज आया कि ट्रक कैथी टोल प्लाजा से गुजरी है।  
विज्ञापन


3- जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
जिलाधिकारी के आदेश पर लंका पुलिस ने डाफी के पूर्व प्रधान के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग नगर कॉलोनी डाफी निवासी अखिलेश उपाध्याय का आरोप है कि अजय पांडेय उर्फ बबलू ने धोखे से रास्ते की जमीन बेच दी है। वहीं, अन्य लोगों को भी उस पर काबिज करवा रहा है।  

4- घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
कादीपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर में घुसकर एक युवक ने छेड़खानी की। महिला की तहरीर पर कादीपुर निवासी गोलू कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि उनके पति के न रहने पर गोलू कश्यप घर में घुस आया। गोलू उनके साथ छेड़खानी करते हुए अपने साथ फोटो खींच ली। विरोध करने पर धमकी दी कि दोनों बच्चों और पति को जान से मार दूंगा। 

5- अस्पताल में लड़के की जगह लड़की का शव सौंपा, हंगामा
निजी अस्पताल में नवजात को बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हंगामा किया। आरोप है कि दो दिन के लड़के की जगह 10 दिन की मृत लड़की सौंप दी गई। कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह परिजनों का समझाया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शिवपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें