फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Cricket:एनईआर की टीम ने 35 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श फाउंडेशन क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के लहरतारा क्रिकेट मैदान में खेली गई। अवधूत सिद्धार्थ गौतम राम सेवा न्यास की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता राय एकेडमी और एनईआर के बीच खेली गई। इसमें एनईआर की टीम 35 रन से विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनईआर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन बनाए। इसमें यूपी के अंडर 14 प्लेयर हर्ष ने अच्छे बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। राय एकेडमी की तरफ से अंश ने तीन विकेट, ऋषभ यादव ने दो विकेट और सतीश ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राय एकेडमी की टीम 20 ओवर में 141 बनाकर ऑल आउट हो गई। साहिल ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। इसमें एनईआर की टीम की जीत हुई। मैन ऑफ द मैच हर्ष को घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें