दुर्गाकुंड के वृद्धा आश्रम में अब प्रतिदिन निशुल्क कूड़ा उठाया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम ने लिया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के पास शिकायत आई कि वृद्धाश्रम से कई दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के जरिये क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक दीवाकर पांडेय से पूरे परिसर की सफाई और धुलाई कराई। डस्टबिन रखे गए। वाराणसी वेस्ट सोल्यूशन के प्रबंधक अनुज भाटी ने जोनल मैनेजर आशीष सिंह को हिदायत दी कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे परिसर से कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए वृद्धा आश्रम से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।