मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 2,131 सैंपल की रिपोर्ट बीएचयू से मिली थी। वाराणसी में रामनगर थाने के 8 पुलिसकर्मी, कोतवाली के चार, सारनाथ में तीन, आईजी रेंज ऑफिस में एक, पुलिस लाइन में एक और कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में बने अस्थाई जेल में चार बंदी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उधर, सामने घाट में एक ही परिवार के चार, शिवपुर में तीन, जद्दू मंडी में चार, टकटकपुर में एक ही परिवार में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें 3 साल का बच्चा भी शामिल है।
जबकि नगवा में 8 साल की बच्ची भी संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में गैलेक्सी हॉस्पिटल में एक महिला, तीन पुरुष, आशीर्वाद हॉस्पिटल में एक महिला, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में एक व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा सारनाथ में 1 साल का बच्चा, शिवपुर में 10 साल की बच्ची, लंका गंगोत्री विहार में 12 साल की बच्ची के साथ ही जगदीशपुर में 2 साल और ठठरा में 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, बनारस बार के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।