वाराणसी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि अलग अलग जगहों से 224 नए मरीज मिले। इसमे जिला जेल में 16 कैदी, 39 जीटीसी में दो बच्चों समेत पांच, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में लगे 16 लोग भी पॉजिटिव हुए हैं।
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को कुल 3526 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ ने बताया कि बीएचयू में भर्ती शिवपुरवा निवासी 70 वर्षीय पुरुष और सरसौली भोजुबीर निवासी 62 वर्षीय महिला और फुलवरिया निवासी 60 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है।
अलावा बुधवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 48 लोग स्वस्थ हुए जबकि अस्पताल में भर्ती 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कुल 8342 मरीज में अब तक 6466 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 143 की मौत के बाद अब 1733 एक्टिव केस हैं।
इन जगहों पर मिले मरीज
बुधवार को नेवादा, इंद्रपुरी कॉलोनी, सूर्या अपार्टमेंट,बड़ी गैबी, गोलाघाट बड़ी पटिया, काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले 16 साथ ही मेडविन हॉस्पिटल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, आईजी ऑफिस, अशोक विहार कॉलोनी पहाड़िया, रामनगर नखास लोहटिया, सुंदरपुर, गांधीनगर में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा शांतिपुरम कॉलोनी, भेलूपुर, खजुरी अन्नपूर्णा नगर, लहरतारा,39 जीटीसी में 8 साल की बच्ची और 1 साल के बच्चे समेत 5 लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रामकटोरा नेपाली बाग, फूलपुर, डीएलडब्लू जिला जेल में 16 बंदियों, सेंट्रल जेल में भी एक कैदी पॉजिटिव हुआ है। उधर लक्ष्मी कुंड, बेनीपुर सारनाथ, शिव प्रसाद कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल महमूरगंज में 3 लोग, जिला न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट जज ऑफिस में भी एक-एक लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अपेक्स हॉस्पिटल,कचनार रोहनिया, न्यू अशोक विहार कॉलोनी में भी रहने वाले लोग पॉजिटिव हुए हैं।