फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मासूम की मौत के बाद सक्रिय हुआ पुलिस महकमा, चीनी मांझे को लेकर पुलिस की छापेमारी 

Wed, 02 Sep 2020 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिता के साथ दवा लेकर घर लौट सात साल की मासूम कृतिका की चीनी मंझे की चपेट आकर दर्दनाक मौत के बाद आखिरकार पुलिस महकमा बुधवार को सक्रिय हुआ। चौक थाना क्षेत्र के कुंडीगढ़ टोला सहित बजरडीहा, पांडेयपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। हालांकि पुलिस के हाथ कोई विशेष कामयाबी नहीं लगी।

विज्ञापन


दरअसल, चीनी मंझे की चपेट में आकर चौकाघाट निवासी संदीप गुप्ता सात वर्षीय बेटी कृतिका काल के गाल में असमय समा गई। संदीप पांडेयपुर से बेटी को दवा दिलाकर शनिवार की शाम घर लौट रहे थे। पांडेयपुर फ्लाईओवर पर कृतिका की गर्दन पर चीनी मंझा आ गया। गर्दन कटने के बाद कृतिका छटपटाने लगी।

संदीप आनन-फानन कृतिका को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दो दिन बाद पुलिस सक्रिय हुई और चीनी मंझे के खिलाफ अभयिान शुरू कर दिया। उधर, पांडेयपुर-लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने भी चीनी मंझे के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाते हुए एक दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने लगाई है रोक

पूरे प्रदेश में चीनी मंझे के उपयोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश दे रखा है। शासनादेश के मुताबिक चीनी मंझे को बनाना, स्टोर करना, बेचना व इस्तेमाल करना राज्य में पूरी तरह तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इसके पुलिस के लचर रवैये के कारण चीनी मंझे धड़ल्ले से बिक रहे हैं। आए दिन राह चलते लोग इसकी चपेट में आकर घायल होते रहते हैं और परिंदों की जान जाती रहती है। 
चीनी मंझे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। मंझे के साथ पकड़े जाने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें