फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संत रविदास के दर पर मत्था टेकने कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, संत सिरोमणि की पूजा अर्चना के बाद हमीरपुर होंगे रवाना

Tue, 15 Feb 2022 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
वाराणसी के संत रविदास की जयंती पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे। सुबह ही मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे हमीरपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


   मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 9.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेेंगे। करीब 9.45 बजे वह सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचेेंगे। यहां दर्शन पूजन के बाद वे लंगर भी छकेेंगे। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट से हमीरपुर रवाना हो जाएंगे। यहां बता दें कि संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन में उमड़े आस्था के सैलाब के बीच मतदाताओं को रिझाने भी प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें