फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रेल यात्रियों को कैंट जीआरपी ने दिया दिवाली का तोहफा, लौटाएं 103 मोबाइल; खिल उठे चेहरे

Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल के अथक प्रयास के चलते यात्रियों के मोबाइल बरामद किए गए। कोर्ट के आदेश पर इन मोबाइल को उनके मालिक तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
रेल यात्रियों को कैंट जीआरपी ने दिया दिवाली का तोहफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी और गुम हुए 103 मोबाइल सेट वाराणसी कैंट जीआरपी ने रेल यात्रियों को लौटाया। दिवाली पर अपने अपने मोबाइल पाकर यात्रियों के चेहरे खिल गए। कैंट जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत 15 लाख रूपये हैं। इन मोबाइल को सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने शनिवार को लौटाया।

विज्ञापन

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल के अथक प्रयास के चलते यात्रियों के मोबाइल बरामद किए गए। कोर्ट के आदेश पर इन मोबाइल को उनके मालिक तक पहुंचाया जा रहा है। कैंट जीआरपी थाने में 14 लोगों को मोबाइल सौंप दिया गया है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि दो माह से लेकर छह माह के इन मामलों में मोबाइल की बरामदगी हुई। गुवाहाटी, असम, बिहार, कोलकाता, कर्नाटक, दिल्ली आदि शहरों से इन मोबाइल को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें