फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले नाना पाटेकर: 35 साल बाद के बनारस को देखने के लिए उत्साहित हूं, जर्नी को मिले बाबा का आशीर्वाद

Sat, 11 Nov 2023 03:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नाना पाटेकर ने वाराणसी में कहा कि 35 साल पहले शूटिंग के लिए आया था। तब बनारस घूमने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म जर्नी की शुरुआत बनारस से हो रही है। बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार मिलेगा, पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
वाराणसी में नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

35 साल बाद के बनारस को देखने के लिए उत्साहित हूं। समय नहीं मिलने के कारण अभी देख नहीं पाया हूं। जैसे ही शूटिंग पूरी होगी सबसे पहले बनारस देखूंगा। ये बातें शुक्रवार को कैंटोंमेंट के होटल में अभिनेता नाना पाटेकर ने कहीं। 35 साल पहले शूटिंग के लिए आया था। तब बनारस घूमने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म जर्नी की शुरुआत बनारस से हो रही है। बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार मिलेगा, पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन

कहा कि ओटीटी कलाकारों के एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे नए कलाकारों को अवसर मिल रहा है। पहले लोगों में फिल्मों को लेकर अलग उत्साह रहता था, लेकिन अभी लोगों के पास समय कम है। हालांकि, अच्छी फिल्में बनाई जाए तो लोग हॉल देखने जाते हैं। नाना पाटेकर से सवाल पूछा गया कि फिल्मों में देसी पन परोसने के चक्कर में गालियों का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। इस पर उन्होंने कहा कि पहले होता था, लेकिन अभी गालियों का प्रयोग कम हुआ है। 50 साल के कॅरियर के बाद यह कह सकता हूं कि कलाकार की ताकत उसकी आंखें और हावभाव से दिखनी चाहिए। गालियों के प्रयोग से नहीं। नाना पाटेकर सवाल पूछा गया कि कई ऐसी फिल्में बनी है जिससे एक धर्म विशेष पर प्रहार किया है। कहा कि यह दर्शक समझ सकते हैं। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म जर्नी थोड़े आंसू और खुशियों पर आधारित है। फिल्म में घर से तीर्थ तक के यात्रा की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें