फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी व अव्यवस्था का मुद्दा उठा, सपा कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 31 Aug 2021 06:29 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इमरजेंसी में इन दिनों हालत यह है कि मरीज को बेड तक नहीं मिल पा रहा है। ब्रेन हेमरेज की मरीज को 29 अगस्त को अस्पताल लाया तो स्ट्रेचर न मिलने से आधे घंटे तक महिला को एंबुलेंस में रहना पड़ा। इसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में इन दिनों हालत यह है कि मरीज को बेड तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्ट्रेचर पर मजबूरी में इलाज कराना पड़ रहा है लेकिन वह भी समय से नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह स्ट्रेचर की कमी है। कई स्ट्रेचर टूटे भी पड़े हैं, जिसकी मरम्मत न कराए जाने की वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्ट्रेचर की कमी के साथ ही अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा एमएस के सामने उठाते हुए इसकी शिकायत की। ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर कराने की मांग की। 

विज्ञापन


सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में एमएस आॅफिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के निदेशक को संबोधित ज्ञापन एमएस को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में ब्रेन हेमरेज की मरीज श्यामदेई (65) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन 29 अगस्त की दोपहर ढ़ाई बजे इमरजेंसी ले आए। यहां स्ट्रेचर न मिलने की वजह से करीब आधे घंटे तक महिला को एंबुलेंस में रहना पड़ा। बताया कि इमरजेंसी में ही कई स्ट्रेचर टूटे पड़े हैं।

करीब एक घंटे बाद किसी तरह एक स्ट्रेचर मिला लेकिन तब तक मरीज की स्थिति इतनी खराब हो गई कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस तरह की घटना का शिकार और लोग न हो पाएं, ऐसे में इमरजेंसी में पर्याप्त स्ट्रेचर की व्यवस्था बहुत जरूरी है, जिससे किसी को परेशानी न हो। चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान बीएचयू इकाई अध्यक्ष राहुल यादव, कुंवर विक्रम चौहान, राधेश्याम यादव, विकास, पवन, आजाद, अवनीश, विश्वजीत, शुभम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें