फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे नंबर पर वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों के टीकाकरण में वाराणसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पीलीभीत को पहला स्थान मिला है। पंद्रह दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो पीलीभीत में सबसे अधिक 69.58 प्रतिशत किशोरों को टीका लगा है जबकि वाराणसी में यह 65.27 प्रतिशत है। बढ़ते संक्रमण की वजह से तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में भी पूरे उत्साह के साथ किशोर टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई ने बताया कि 15 दिन के ग्राफ के हिसाब से पीलीभीत सबसे आगे है। वाराणसी दूसरे और 60.07 प्रतिशत के साथ गोंडा तीसरे स्थान पर है। टीका लगवाने में ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी टीकाकरण बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।
जिले में टीकाकरण का आंकड़ा पचास लाख पार
पिछले साल 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान का आंकड़ा पचास लाख के पार पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 38576 लोगों को टीका लगाया गया। 15,431 लोगों को पहली और 21,711 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। केंद्रों पर 5841 किशोरों और 1434 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई। अब तक जिले में 50,03,423 को टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 29,58,872 (99.6 प्रतिशत) ने पहली डोज और 18,60,259 (62.6 प्रतिशत) ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 1,0,065 प्रिकॉशनरी डोज और अब तक 1,74,228 (67.6 प्रतिशत) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें