-जंघई स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण के लिए गड्ढा खोदते मजदूर। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया है। तीन जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले इस स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री रोज यात्रा करते हैं। करीब 20 करोड़ की वार्षिक आय वाले इस रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म काफी जर्जर हो चुका है।
निर्माण कार्य तो साल पहले शुरू हुआ था लेकिन कोरोना के कारण गति नहीं पकड़ पाया था। सिर्फ तीन मंजिला कर्मचारी आवास और पावर केविन का काम ही हो पाया है। वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। कोरोना के कारण कार्य बीच में ही बंद हो गया। अभी तक कर्मचारियों के लिए सिर्फ तीन मंजिला बिल्डिंग बनाया जा सका है। पावर केविन बन पाया है। लगभग 67 करोड़ की लागत से स्टेशन का सुंदरीकरण होना है। अब स्टेशन का प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। प्लेटफार्म को फिर से बनाया जा रहा है। यहां आठ लाइन और पांच प्लेटफार्म बनने है। प्लेटफार्म नंबर एक पर मजदूर गड्ढा खोदने में जुट गए हैं। प्लेटफार्म बनने के बाद यात्रियों के लिए टिनशेड और यात्री प्रतीक्षालय, अधिकारियों के ऑफिस, आरपीएफ और जीआरपी भवन सहित निकासी रास्ते पर पोर्टिको निर्माण होना है। काम लगभग दो साल के अंदर पुरा होने की संभावना है। स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील सिंह का कहना है ठेकेदार की ओर से प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।