कोरोना से बचाव की जंग में लगे कर्मवीरों को सलामी देते काशी के वासी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के दो जिले लॉकडाउन में शामिल होने की वजह से लोगों को अब अपने घरों में आगामी 25 मार्च तक रहना होगा। प्रशासन के अनुसार सब्जी, फल, राशन आदि की दुकानों को थोड़ी सहूलियत दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन अधिक लोगों का जमावड़ा भी रोकेगा।
इस दौरान शहर की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी और आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस आशय की जानकारी वायरल होने के बाद लोगों में चिंता तो रही मगर प्रशासन की इस पहल का स्वागत भी किया।
कोरोना से बचाव की जंग में लगे कर्मवीरों को सलामी देते मंडुआडीह स्टेशन पर कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज वाराणसी के फूलपुर में मिलने और उसके विभिन्न स्रोतों से होकर वाराणसी अपने घर पहुंचने के दौरान दूसरे लोगों को संक्रमित करने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति के गांव को एक दिन पूर्व ही लॉकडाउन कर सुरक्षा के जरूरी कदम उठाते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।