डिजिटल इंडिया के इस दौर में बीएचयू के छात्रों ने खास पहल की है। उन्होंने बीएचयू के अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं की छोटी-बड़ी जानकारियों से नए अभ्यर्थियों को जोड़ने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाया है।
बीएचयू में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के इस माध्यम से सहूलियत देने की कोशिश की गई है। बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो रही है।
स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए पिछले साल देश भर के साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सीमित सीटों के लिए हजारों अभ्यर्थियों के बीच कंप्टीशन काफी मुश्किल होता है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भर में कई कोचिंग संस्थान में भी चल रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की मदद के लिए बीएचयू के कुछ छात्रों ने ‘बीएचयू इंट्रेंस एग्जाम’ के नाम पर फेसबुक पेज बनाया है।
एक जनवरी 2017 से इस पेज पर पिछले साल हुई प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अपलोड किए जा रहे हैं ताकि इसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी कर सकें। अब तक बीएससी गणित, पीजी मास कम्यूनिकेशन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, एमकॉम, एमएससी जूलॉजी, एलएलबी, बीए सोशल साइंस, बीए आर्ट्स, बीएससी बायो, बीएचयू कृषि, बीएफए, बीकॉम, इस फेसबुक पेज छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ तमाम महत्वपूर्ण तिथियों, प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी मिल सकेगी।