फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में एमबीबीएस, एमडी/एमएस के लिए रजिस्ट्रेशन एक फरवरी से

Fri, 20 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एमडी/एमएस आयुर्वेद, बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस की प्रवेश प्रक्रिया एक मार्च से
विज्ञापन
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार को आईएमएस की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की समन्वय समिति की बैठक आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि एमबीबीएस, एमएस/एमडी, एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश केंद्रीय नीट की परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे। इसके तहत बीएचयू में प्रवेश के लिए एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 15 मार्च तक चलेगा। 

आईएमएस बीएचयू की ओर से संचालित एमडी/एमएस (आयुर्वेद), बीएएमएस, बीफार्मा व एमफार्मा (आयुर्वेद), बीएनवाईएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई। एमडी/एमएस (आयुर्वेद) की प्रवेश परीक्षा 25 जून को, बीएएमएस, बीफार्मा (आयुर्वेद), बीएनवाईएस की प्रवेश परीक्षा चार जून को और बीएससी नर्सिंग व एमफार्मा (आयुर्वेद) की प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए जानकारी एक मार्च से आईएमएस बीएचयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें