फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, इंटरसिटी में सीट के लिए मारामारी

Mon, 25 Mar 2024 08:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Vande Bharat Express Train: वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे। हालांकि वाराणसी से रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों की कमी नहीं है। रांची-बनारस इंटरसिटी में लंबी वेटिंग चल रही है। सीट के लिए मारामारी मची हुई है। इस हफ्ते तक कंफर्म सीटें नहीं हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस्कृतिक राजधानी काशी और झारखंड की राजधानी रांची के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। वाराणसी से ट्रेन खाली ही जा रहीं हैं। उधर, रांची से भी वाराणसी के लिए ट्रेन में यात्रियों की कमी है। 30 मार्च के बाद से रांची वाराणसी वंदे भारत में सीटें 200 के ऊपर खाली है। वहीं, रांची-बनारस इंटरसिटी में सीट के लिए मारामारी मची हुई है। इस हफ्ते तक कंफर्म सीटें नहीं हैं।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों के अनुसार ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी वंदे भारत की अधिकतर सीटें खाली ही जा रही हैं। संभवत: किराया अधिक होने के कारण यात्री इसमें टिकट कराना नहीं चाहते हैं। जबकि इस ट्रेन के रांची से खुलने से आधे घंटे पहले चलने वाली रांची-बनारस इंटरसिटी में सीट के लिए मारामारी है। एक भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। 

वंदे भारत के सीसी का किराया 1505 रुपये प्रति टिकट और ईसी का 2725 रुपये है। जबकि रांची-बनारस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 910 रुपये है। स्लीपर का 335 रुपये है। रनिंग कर्मचारियों के अनुसार वंदे भारत और बनारस-रांची इंटरसिटी समांतर चलने के कारण वंदे भारत में यात्री जाना नहीं चाहते हैं। वंदे भारत से लगभग आठ घंटे और इंटरसिटी से लगभग 13 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के कर्मियों के अनुसार वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत में 25 मार्च से ही सीटें उपलब्ध है। अप्रैल माह के हर तिथियों में सीटें है। उधर, अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत में 30 मार्च से लेकर 15 अप्रैल से आगे तक दोनों श्रेणियों में टिकट उपलब्ध है। जबकि इन तिथियों में रांची-वाराणसी इंटरसिटी के अप और डाउन में सीटें वेटिंग है। वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को नहीं चलती है। अन्य हर दिन चलती है। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि वंदे भारत के समय में या फिर किराये में फेरबदल करना होगा, तभी इस ट्रेन को यात्री पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें