फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:छुट्टी कैंसिल, 600 बिजलीकर्मी फील्ड पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन के बाद रंगोत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 600 अभियंताओं और बिजली कर्मचारियों की 98 टीमें फील्ड में उतार गईं हैं। उपकेंद्रवार बनाई गईं ये टीमें जर्जर बिजली सिस्टम की लगातार निगरानी करेंगी ताकि बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति पर असर न पड़े। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


सोमवार को होली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर एसडीओ, जेई और संविदा बिजलीकर्मियों को मिलाकर छह लोगों की टीम बनाई गई है, जो पूरे दिन क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगी। बिजली कर्मचारी फॉल्ट होने की दशा में तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे दुरुस्त कराएंगे। मुख्य अभियंता अरविंद सिंहल ने यह निर्देश जारी किया है। जिले में 95 से 100 उपकेंद्र हैं।

दूसरी ओर कर्मचारी संगठनों ने भी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। विद्युत मजदूर संगठन, विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें