फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बच्चों का टीकाकरणः कबीरनगर के रामकृष्ण को लगी कोर्बेवैक्स की पहली डोज, पहले दिन 18 को लगे टीके 

Wed, 16 Mar 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में 12 से 14 वर्ष के लगभग 1.55 लाख बच्चे हैं। जिन बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली खुराक दी गई है, उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड टीका कोर्बेवैक्स लगाने की शुरुआत बुधवार को हो गई। शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर शुभारंभ के बाद कबीरनगर के 12 वर्षीय रामकृष्ण को पहला टीका लगाया गया। पहले दिन 18 बच्चों को टीका लगाकर औपचारिक शुरुआत की गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से होली बाद वृहद अभियान चलाकर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष के लगभग 1.55 लाख बच्चे हैं। डॉ. राय ने बताया कि जिन बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली खुराक दी गई है, उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। ऐसे सभी बच्चे जिनकी जन्म तिथि 15 मार्च 2010 से पहले की है, उन्हें टीका लगाया जाएगा।

अब तक 59,03,950 का टीकाकरण 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ंजिले में अब तक 59,03,950 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 15 से 17 आयु वर्ग के किशोर-किशोरी भी शामिल है। इनमें 2,26,907 को पहली डोज (88 प्रतिशत) और 1,31,040 (50.8 प्रतिशत) को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का अभियान तीन जनवरी को शुरू किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें