फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मार्च तक जिले में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष

Tue, 03 Dec 2019 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ हुआ। चार चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण में 12 दिसंबर तक ब्लॉकवार बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि इस दौरान बच्चों का पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी(डीएचईआईओ) राजेश शर्मा ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक के महेशपुर और शिवदासपुर में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। दूसरा चरण छह जनवरी से 16 जनवरी, तीसरा तीन फरवरी से 12 फरवरी और चौथा दो मार्च से 16 मार्च तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन

इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि वर्ष 2020 तक सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं। यह अभियान लगातार चार चरणों क्रमशः पहला चरण दो दिसंबर से 12 दिसंबर, दूसरा छह जनवरी से 16 जनवरी, तीसरा तीन फरवरी से 12 फरवरी और चौथा दो मार्च से 16 मार्च में चलाया जाएगा।

घर-परिवारों में कोई गर्भवती महिला एवं जन्म से लेकर दो वर्ष तक के बच्चे जो किसी कारणवश टीकों से वंचित रह गए हैं। इस अभियान के तहत निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीके लगवाकर जानलेवा बीमारियों से बचाव करें। यदि बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हैं तो बच्चे जीवन भर स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें