पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज शाम सात बजे वाराणसी आ रहे हैं। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से चंदौली स्थित निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी जाएंगे। संस्कृति मंत्री 14 जून को मध्याह्न 12 बजे से नवीन मंडी परिसर, जीटी रोड, चंदौली में आयोजित प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित आठ वर्ष के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
इसके बाद अपराह्न दो बजे चंदौली से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करके अपराह्न तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और अपराहन 3:30 बजे से कबीरमठ, वाराणसी में कबीर एकेडमी द्वारा आयोजित कबीर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद 4:30 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगी साध्वी निरंजन ज्योति
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने देश भर में गरीब कल्याण जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून को काशी में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि काशी में होने वाले महानगर की संयुक्त गरीब कल्याण जनसभा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।