सॉफ्ट स्किल, दंगा नियंत्रण, शस्त्र चलाने का लिया प्रशिक्षण, कानून की बारीकियों से भी हुईं दक्ष
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 491 महिला आरक्षी का पासिंग परेड 20 अप्रैल को होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 491 महिला आरक्षी और मिल जाएंगी। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के रहने खाने के साथ ही उन्हें इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी सुविधाओं के साथ अब यह प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल ट्रेनिंग पूरा करने के बाद सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगी। 9 महीने की ट्रेनिंग में इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही पुलिसिंग के सभी गुण सिखाए गए हैं। इसमें सोशल पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक से अपराधों के रोकथाम, हथियार संचालन, सीसीटीएनएस, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक मेडिसिन, भारतीय पुलिस का इतिहास यूपी के संदर्भ के साथ ही पुलिस संगठन, अंतर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन के बारे में बताया गया है।इसके अलावा आरक्षियों को श्रमदान, योगासन, खेल, वर्दी पहनने, पदवार अधिकारियों की वर्दी पहचानना और सैल्यूट के तरीके के बारे में भी सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षु महिला आरक्षी पुलिसलाइन के 12 मंजिला भवन व अन्य बैरकों में रह रही हैं। जहां बंक बेड, आरओ वॉटर कूलर, कैंटीन और कूलर की व्यवस्था है। पुलिस लाइन में ही बैंक के एटीएम हैं। जवानों के पौष्टिक खाने के लिए मेस भी चल रहा है। - डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन
विज्ञापन
ट्रेनिंग में महिला कांस्टेबल को सॉफ्ट स्किल, दंगा नियंत्रण, शस्त्र चलाना और कानून की बारीकियों आदि से दक्ष किया गया है। इनकी परीक्षा चल रही है। 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड होगा। इसके बाद सभी प्रशिक्षु आरक्षी बन कर सेवा करेंगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
पुलिस की वर्दी में मिशन शक्ति की सिपाही बनकर हर महिला को सुरक्षित महसूस कराएंगे। समाज की सेवा और सुरक्षा में पूरा योगदान देंगे।- नीतू गौतम, हम केवल पुलिस कर्मी नहीं, समाज में बदलाव की प्रतिनिधि बनना चाहती हैं। महिला आरक्षी कानून की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं की आवाज बनेंगी। -कविता यादव महिला सशक्तीकरण और नौकरी का वादा पूरा कर रही है। 81000 भर्ती की घोषणा से तैयारी कर रहे युवाओं को भी मौका मिलेगा। - रोशनी देवी प्रयागराज के फूलपुर की मुंशी बुजुर्ग गांव की पहली बेटी हूं, जो पुलिस विभाग में भर्ती हुई है। अब गांव की अन्य बेटियां भी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछती है। -सोनाली