फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय कुश्ती में बरेका के लक्ष्य ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ की ओर से अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के भिलाई में खेली गई। इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। यूपी की पुरुष टीम में शामिल वाराणसी बरेका व्यायामशाला के खिलाड़ी लक्ष्य कुमार ने 125 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। लक्ष्य ने यह सफलता 128 अंक लेकर हासिल की। उत्तर प्रदेश पुरुष टीम ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. एस.पी. देशवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वी.एन. प्रसाद ने दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रामानंद यादव, अरविंद यादव, अशोक सोनकर, गोरख यादव, राजकुमार मिश्र, रणवीर यादव ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें