ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक महातम यादव और केंद्र के आईटी मैनेजर सतीश कुमार पटेल और मेटल सिक्योरिटी में तैनात हरिश्चंद्र व अमित पांडेय ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। परीक्षा करा रही एजेंसी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के चीफ प्रॉक्टर विनोद ठाकुर को भी सूचना दी गई।
अभ्यर्थी को चितईपुर थाने लाकर पूछताछ की गई। प्रयागराज के लीडर रोड स्थित एबी जीआरपी कॉलोनी निवासी रोहित यादव ने बताया कि वह पहली बार परीक्षा देने पहुंचा था। एसओ चितईपुर रिजवान बेग ने बताया कि पकड़ा गया नकलची मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला है। लंबे समय से प्रयागराज में रहता है। एमए तक पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी के पास से मिले सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड और उसका बहनोई गिरफ्तार, पुलिस ने किया था एक लाख इनाम घोषित