फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election 2022: वाराणसी में 11 बूथ पर मतदान, पांच घंटे में आ जाएगा चुनाव का परिणाम

Wed, 06 Apr 2022 05:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एमएलसी चुनाव के लिए  वाराणसी में 11, चंदौली में नौ व भदोही में छह सहित कुल 26 बूथ पर मतदान होंगे।  वोटों की गिनती 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से वाराणसी के पहड़िया मंडी में होगी। 
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव का पूरा गणित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद के चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को तय स्थल से रवाना होंगी। वाराणसी में 11, चंदौली में नौ व भदोही में छह सहित कुल 26 बूथ पर मतदान होंगे। पीठासीन समेत चार कार्मिक एक पार्टी में बनाए गए हैं।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान के बाद तीनों जिले का बैलेट बाक्स पहड़िया मंडी में आएगा और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी। अधिकारियों के अनुसार परिणाम पांच घंटे के अंदर आ जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश के तहत चंदौली व भदोही में मतदान के बाद एक केंद्र पर सभी बैलेट बाक्स एकत्रित होंगे।

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता

इसके बाद यहां से मजिस्ट्रेट की अगुवाई व पुलिस की सुरक्षा के बीच बैलेट बाक्स पहड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। इस चुनाव में तीन प्रत्याशी भाजपा से डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश यादव व निर्दल प्रत्याशी के रूप में अन्नपूर्णा सिंह मैदान में है। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता है। इसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 व भदोही में 1354 मतदाता वोटिंग करेंगे। 

विज्ञापन

सात की शाम से मतदान तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान से 48 घंटे पूर्व आबकारी दुकानों पर बिक्री पूरी तरह से बंद करने के आदेश हैं। सात अप्रैल की शाम चार बजे से ही देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शॉप, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानों और थोक व बार बंद रहेंगे। ऐसे ही मतगणना दिवस 12 अप्रैल को जनपद की समस्त आबकारी दुकानों पर बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित करने का आदेश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें