फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे कलराज मिश्रा: कहा- पूर्व नियोजित थी करौली की घटना, गोरखनाथ मंदिर मामले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Wed, 06 Apr 2022 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा गोरखपुर मंदिर पर हमला और राजस्थान के करौली घटना की निंदा की है। कलराज मिश्रा दो  दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा बुधवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने करौली हिंसा बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में कलराज मिश्रा ने कहा कि राजस्थान के  किरौली में घटी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। '

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस ढंग से पत्थरबाजी हुई, मैं ये कह सकता हूं कि ये घटना पूर्वनियोजित है। इसकी जांच चल रही है, उसके बाद सारे तथ्य सामने आएंगे। घटना को रोका जा सकता था। हालांकि राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।

वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि गोरखपुर मंदिर में जो घटना हुई है वह बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह से अकेले व्यक्ति हथियार लेकर ललकार कर मारने के लिए जाना ये उसके दुःसाहस का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बाध्यताओं के अनुरूप होने वाला काम है। इसलिए उसके संबंध में बहुत ज्यादा नहीं बोल सकता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र में माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र वाराणसी पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद राजस्थान के राज्यपाल का काफिला विंध्याचल के लिए रवाना हो गया। माता के दरबार में मत्था टेकने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस वाराणसी में करेंगे।

अगले दिन सात अप्रैल को वाराणसी सर्किट हाउस से सुबह नौ बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन एवं पूजन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद संकट मोचन दर्शन के लिए पहुंचेंगे और दोपहर में वे सर्किट हाउस आएंगे। शाम पांच बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें