जगतपुर रैली स्थल का जायजा लेने कांग्रेस नेता ने कहा था कि प्रियंका गांधी हम लोगों के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी 10 अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगी।
चर्चा है कि प्रियंका गांधी शनिवार देर शाम वाराणसी आ सकती हैं। कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी।
बनारस में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली से एक दिन पहले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला। लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की गिरफ्तारी अब तक न होने पर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा की प्रदेश में जंगल राज है।
मेरा सवाल है कि छोटे-छोटे मामलों में बुलडोजर चलवा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब अजय मिश्रा टेनी के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे। आरोपी का पोस्टर मुख्यमंत्री कब जारी कराएंगे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए भी सरकार को कटखरे में खड़ा किया। कहा कि कानपुर के व्यवसायी की हत्या, मैनपुरी में बालिका की हत्या व महोबा के व्यापारी की हत्या में दोषी पुलिस अफसर की गिरफ्तारी भी अब तक नहीं हो सकी