फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बनारस में प्रियंका गांधी: रैली में उठेगा लखीमपुर का मुद्दा, किसानों को न्याय दिलाने की आवाज होगी बुलंद

Sat, 09 Oct 2021 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

10 अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस ने किसान न्याय रैली नाम दे दिया है। इसी रैली से प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करेंगी। 
विज्ञापन
जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगी। लखीमपुर की घटना के लिए न्याय की आवाज काशी से बुलंद होगी।  10 अक्तूबर को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस ने किसान न्याय रैली नाम दे दिया है। रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन


लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम 24 घंटे पहले बदलने का निर्णय लिया। किसान न्याय रैली के घोषणा पत्र में प्रियंका ने कहा है कि किसानों को दबाने और कुचलने की भाजपा सरकारों की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे।

बता दें लखीमपुर हिंसा के बाद विपक्ष के तमाम बड़े नेता योगी सरकार को कटघड़े में खड़ा कर रहे हैं। इस पूरे राजनैतिक घटनाक्रम में कांग्रेस सबसे ज्यादा मुखर रही। तमाम विपक्षी दलों के बड़े चेहरों के बीच प्रियंका गांधी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और योगी सरकार को लखीमपुर जाने की इजाजत देनी पड़ी।
विज्ञापन


इसी बात का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस ने बनारस में पूर्व निर्धारित प्रतिज्ञा रैली का नाम अब बदल कर किसान न्याय रैली कर दिया है। प्रियंका गांधी की रैली रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज में होनी है।

विज्ञापन

बनारस में डटे कांग्रेसी नेता

प्रियंका गांधी की रैली भव्य बनाने के लिए सलमान खुर्शीद, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय लल्लू, राजेश तिवारी, प्रमोद तिवारी बनारस पहुंच चुके हैं। स्थानी कांग्रेसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 
राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने रैली स्थल का लिया।  

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। 
रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें