फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बिना अनुमति निकाली बाइक रैली, ओमप्रकाश राजभर के पुत्र सहित 150 पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Sat, 26 Feb 2022 01:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौबेपुर थाने में शनिवार को ओमप्रकाश राजभर के पुत्र व शिवपुर सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर समेत 150 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
अरविंद राजभर ( माला पहने) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के पुत्र व वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर ने शुक्रवार को बिना अनुमति बाइक रैली निकाली। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी के चौबेपुर थाने में शनिवार को अरविंद राजभर समेत 150 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शिवपुर विधानसभा के सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद सहित भारी संख्या में पनिहरी गांव से बाइक जुलूस निकाला गया। जिनकी अनुमति नहीं ली गई थी।

बाइक रैली का विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। विडियो वायरल होते ही वाणिज्य कर अधिकारी मजिस्ट्रेट एफएसटी टीम प्रथम अशोक कुमार लाल, प्रवर्तन अधिकारी शिवपुर विधानसभा की तहरीर पर अरविंद राजभर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, सुनील सोनकर समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पढ़ेंः  ओमप्रकाश राजभर बोले- योगी जी गर्मी उतार रहे, हमें जिताओ हम भर्ती निकालेंगे, गृह मंत्री अमित शाह पर भी कसा तंज

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि विडियो से शिनाख्त कर अन्य अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें