जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि जिले में 131 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले को 18 सेक्टर के साथ ही पांच जोन में बांटा गया है। सभी 131 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद हर दिन परीक्षा केंद्र वार रिपोर्ट भी तैयार कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की अहम भूमिका होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसमें केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉपी, पेपर के वितरण से लेकर यहां परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की पूरी रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वाराणसी में लहुराबीर स्थित क्वींस कालेज में बांटी गई नामावली।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियां केंद्रों पर पहुंचने के बाद अब प्रधानाचार्यों की ओर से उसका मिलान कराया जा रहा है। इसमें हॉईस्कूल, इंटरमीडिएट की अलग-अलग कापियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर डबल लॉक में पेपर भी रखने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को केंद्रों पर कापियों के बंडल से छात्र संख्या के हिसाब से उसका मिलान भी कराया गया। साथ ही पेपर रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा गया।