फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे से लटकती मिली बीएससी की छात्रा, दो दिन पहले था बर्थडे; मां-पिता की मौत के बाद मौसी के पास रहती थी

Thu, 28 Dec 2023 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के बिठ्वल निवासी वैशाली सिंह उर्फ किशु (19) तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। मां का वर्ष 2014 में निधन और पिता का 2021 में निधन हो गया था। इसके बाद तीनों बहनें अपने दो मौसी के यहां रहती थीं।
विज्ञापन
वैशाली सिंह, फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर स्थित मंगलम अपार्टमेंट में बीएससी की छात्रा ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। लंका पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। शव को कब्जे में लिया। छात्रा के इस कदम से परिजन भी सकते में है। क्योंकि दो दिन पहले छात्रा का जन्मदिन था और वह काफी खुश थी।

विज्ञापन


चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के बिठ्वल निवासी वैशाली सिंह उर्फ किशु (19) तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। मां का वर्ष 2014 में निधन और पिता का 2021 में निधन हो गया था। इसके बाद तीनों बहनें अपने दो मौसी के यहां रहती थीं। वैशाली अपने बड़ी मौसी शिक्षिका विनीता सिंह के मंगलम अपार्टमेंट के द्वितीय तल के फ्लैट पर रहती थी और शहर के ही एक निजी महाविद्यालय में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। सुबह में मौसी विनीता सिंह अपने प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर के सैदपुर गईं। जब लौटी तो काफी खटखटाने के बाद भी फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद विनीता सिंह ने अपने बेटे शाश्वत को जानकारी दी। अनहोनी मानते हुए घटना की जानकारी लंका पुलिस को दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर पंखे की कुंडी में दुपट्टे केसहारे वैशाली लटकी हुई थी। मौसी विनीता सिंह के बेटे शाश्वत ने बताया कि वैशाली का दो दिन पहले 25 दिसंबर को जन्मदिन था। सभी लोगों ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया और वो बहुत खुश थी। जबकि बुधवार को उसकी छोटी बहन मयूरी का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वैशाली अपने कॉलेज भी नहीं गई। वैशाली की दोनों छोटी बहनें मयूरी औ जस्सी अपनी दूसरी मौसी आरती सिंह के यहां करौंदी में रहती हैं। बहन की मौत के बाद दोनों बहनें काफी बेसुध रहीं। वैशाली के माता-पिता दोनों शिक्षक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें