फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नमामि गंगे और नगर निगम ने की आवाज बुलंद, घाटों पर गूंजा 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो'

Thu, 28 Dec 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वच्छता अभियान के तहत गंगा तट पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे व नगर निगम के सदस्यों ने बंटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। गंगा के सतही जल पर बिखरे निर्माल्य को समेटा गया । घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और स्नानार्थियों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
घाटों पर गूंजा 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के तट पर गंगा निर्मलीकरण के लिए सबका साथ हो गंगा साफ हो का नारा बुलंद हुआ।  नमामि गंगे और नगर निगम के तत्वावधान में गुरुवार को दशाश्वमेध, प्रयाग,  राजेन्द्र प्रसाद और अहिल्याबाई घाट तक आमजन को जागरूक करते हुए गंगातट पर किसी प्रकार की गंदगी न करने की अपील की गई ।साबुन-शैंपू लगाकर स्नान रहे कर रहे लोगों को ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के तहत गंगा तट पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे व नगर निगम के सदस्यों ने बंटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। गंगा के सतही जल पर बिखरे निर्माल्य को समेटा गया । घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और स्नानार्थियों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प के साथ आम जनमानस के सहयोग से ही गंगा स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त होगा। गंगा से सबको जोड़ना है । कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, सुनीता देवी, हेमवती देवी, दिनेश, गोपाल,  रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें