फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: वाराणसी में सुबह 9 बजे से आने लगेंगे रूझान, सबसे पहले आएगा इस सीट का चुनाव परिणाम

Wed, 09 Mar 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद सुबह आठ बजे से ईवीएम खुलने की शुरुआत होगी। सुबह नौ बज से चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
वीवीपीएटी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना पहड़िया मंडी में 10 मार्च को होगी। जिला प्रशासन के अनुसार सबसे कम बूथ वाले विधानसभा शहर दक्षिणी का चुनाव परिणाम सबसे पहले और अधिक बूथों वाली विधानसभा कैंट का सबसे अंत में परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद सुबह आठ बजे से ईवीएम खुलने की शुरुआत होगी। सुबह नौ बज से चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रेक्षक, वरिष्ठ अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों, राजनीतिक पार्टियों के काउंटिंग एजेंट, मीडिया तथा कर्मचारियों के लिए बैठने, पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि 10 मार्च को सभी विधानसभाओं के लिए 16-16 टेबल पर मतगणना होगी और एक टेबल हर विधानसभा में आरओ के लिए होगा, जो चक्रवार परिणाम की जानकारी देगा। ईवीएम की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सभी स्ट्रांग रूम को सीपीएमएफ की सुरक्षा में रखा गया है। स्क्रूटनी का काम अंतिम दौर में चल रहा है। 

विज्ञापन

आज मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण

यूपी कॉलेज में मतगणना के लिए अंतिम प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्क्रूटनी पूरी होने के बाद इसमें केवल सीपीएमएफ ही रहेगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम सील हैं। मतगणना की तैयारियां दूसरी तरफ स्थित हॉल में की जा रही है। नगर निगम के माध्यम से मोबाइल टायलेट, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग का काम कराया जा रहा है। बुधवार को मतगणना के लिए अंतिम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रत्याशी रख सकते हैं हर समय स्ट्रांग रूम पर निगाह
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यहां की सुरक्षा के लिए हर स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकते हैं। वह हर समय स्ट्रांग रूम के लॉक को देख सकते हैं और जब कल स्ट्रांग रूम लॉक हुआ था, उस दौरान भी स्ट्रांग रूम के पिछले दरवाजे को अंदर से चुनवाकर बंद करवा दिया गया है। उसका भी निरीक्षण करवा दिया था। 

सीपीएमएफ भी समय-समय पर करवाएगी निरीक्षण
डीएम ने बताया कि प्रत्याशियों को सीपीएमएफ समय-समय पर ले जाकर निरीक्षण करवाती रहेगी ताकि वो अंदर से जाकर निरीक्षण कर सकें और सीसीटीवी के माध्यम से भी करें। डीएम ने बताया कि जो भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है और यदि किसी प्रत्याशी को कोई शंका है तो उसका समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

16 टेबल पर होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आठों विधानसभाओं की मतगणना एक साथ की जाएगी। एक हाल में मतगणना के लिए दो विधानसभाओं के 16-16 टेबल लगाए जाएंगे। इसमें ईवीएम के लिए 14 टेबल और एक टेबल बैलेट के लिए और एक टेबल फौजी भाइयों के जो पोस्टल बैलेट आते हैं, उसके लिए लगाई जाएगी। इसके अलावा एक टेबल सभी विधानसभाओं के लिए आरओ की लगाई जाएगी, जो प्रत्येक चक्र की जानकारी देगा।

मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के 17-17 प्रतिनिधियों के पास बनाए जाएंगे। मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था कराई जा रही है। उनके लिए टीवी लगाकर उन्हें चक्रवार जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें