फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: 10 मार्च के बाद क्या-क्या होगा, वाराणसी में पीएम मोदी ने बता दिया, पढ़ें जनसभा की मुख्य बातें

Sat, 05 Mar 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के खजूरी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि कहा कि यूपी के लोगों ने छह चरणों में विपक्ष को नकारते हुए भाजपा का समर्थन किया है। उम्मीद है सातवें चरण में ढेर सारा आशीर्वाद पूर्वांचल के लोग देंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आज सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यूपी के सियासी भविष्य के लिए आज आखिरी दिन तमाम दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद भीड़ से यूपी में डबल इंजन की सरकार लाने की अपील की तो वहीं यह भी बताया कि सरकार में आने के बाद क्या-क्या होगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 10 मार्च के बाद हर गरीब को पक्के घर देने का अभियान और तेज होगा। 10 मार्च के बाद उज्ज्वला योजना के तहत गरीब को गैस कनेक्शन देने का काम और तेज होगा। 10 मार्च के बाद रोजगार देने का काम और तेज होगा। 10 मार्च के बाद नए पुल और सड़कें, महिला सशक्तिकरण पर ढेर सारा काम किया जाएगा। ... और ये जो मुठ्ठी भर अपराधी हैं उनको खत्म करने का काम किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि आप जो मुझे ढेर सारा आशीर्वाद देने जा रही हैं उसके लिए मैं एडवांस में धन्यवाद देने यहां आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग छह चरणों में विपक्ष को नकारते हुए भाजपा को समर्थन किया है। उम्मीद है सातवें चरण में ढेर सारा आशीर्वाद पूर्वांचल के लोग देंगे।

विज्ञापन

घोर परिवारवादियों को यूपी की जनता ने नकारा

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि  इस चुनाव में मेरी ये आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश ने दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। ऐसा चुनाव जब सरकार अपने काम पर, अपनी ईमानदार छवि पर, भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांग रही हो।

उत्तर प्रदेश के लोग, यूपी को गुंडागर्दी, मनचले, माफिया, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अवैध कब्जे देने वाली घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं। कहा कि बनारस में सब गुरु, केहू नाही चेला। यहां झूठ की खेती नहीं हो सकती। 

पीएम मोदी बोले- संकट और चुनौतियों को हम अवसर में बदलेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां, अभूतपूर्व संकट लेकर आया है। लेकिन भारत ने तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को हम अवसर में बदलेंगे। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है, आप सभी का है। आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं, जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती हैं।

यूक्रेन संकट पर भी राजनीति कर रहा विपक्ष

वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गांवों की एक शक्ति ये भी है कि जब संकट आता है तब हर कोई गिले शिकवे भुलाकर एकजुट हो जाता है। लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती है तो ये घोर परिवारवादी इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं। ये हमने कोरोना के दौरान भी देखा और आज यूक्रेन संकट के दौरान भी हम ये ही अनुभव कर रहे हैं। अंधविरोध, निरंतर विरोध, घोर निराशा, नकारात्मकता यही इनकी राजनीतिक विचारधारा बन चुकी है।

सरकार के इस काम से दुनिया हैरान
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दो साल से 80 करोड़ से अधिक गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारजनों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। इस काम को देखकर पूरी दुनिया हैरान है। मुझे खुशी है कि मेरा गरीब खुश है, मेरी गरीब मां मुझे आशीर्वाद दे रही है। हमने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए। इससे गांव के गरीब, दलित, पिछड़े परिवार की बहनों को सबसे अधिक हुआ। ये महलों में रहने वालों को पता नहीं है, अगर घर में शौचालय नहीं है तो एक गरीब मां कितनी तकलीफ उठाती है उनको पता नहीं है।
विज्ञापन

उन्हें वोकल फॉर लोकल से भी चिढ़, खादी को ही भूल गई कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे ये जो विरोधी लोग हैं उनसे कभी आपने एक बार भी सुना कि अपने देश में बनी हुई चीजें खरीदो, अपने देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करो, देश में बनी चीजों को बढ़ावा दो? पीएम मोदी ने कहा कि  घोर परिवारवादी वोकल फॉर लोकल से भी चिढ़ते हैं। पूरी दुनिया में आज योग की, आयुर्वेद की धूम मची है, लेकिन ये घोर परिवारवादी योग का नाम लेने से भी बचते हैं। कांग्रेस तो इससे भी आगे है, जो खादी एक जमाने में कांग्रेस की पहचान होती थी, वो उस खादी को भूल गए।

वाराणसी में रोड शो के बारे में बोले पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कहा कि  मैं कल काशी में जनता-जनार्दन के दर्शन के लिए निकला था।  मैंने कल जो दृश्य बनारस में देखा, बच्चे-बूढ़े-गरीब-अमीर, हर कोई जिस प्रकार से आशीर्वाद दे रहा है, जिंदगी में इससे बड़ी कमाई क्या होती है। इससे बड़ी पूंजी क्या होती है।

आज हिंदुस्तान के हर कोने में, इस चुनाव में भी मैं जहां-जहां गया हूं, वहां-वहां माताओं-बहनों ने जो आशीर्वाद दिया है वो एक प्रकार से माताएं-बहनें मेरा रक्षा कवच बनी हुई हैं। हमारी बहन बेटियों की रक्षा-सुरक्षा पहले भी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। आप लोग डबल इंजन का सरकार बनाएं। अंत में उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें