फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अनियंत्रित कार राहगीरों को टक्कर मारते हुए कैंट स्टेशन की दीवार में टकराई, पांच घायल

Fri, 18 Dec 2020 12:48 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में अनियंत्रित कार ने फिल्मी अंदाज में यात्रियों और अन्य राहगीरों को टक्कर मारते हुए स्टेशन की दीवार से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पांच में से तीन एक ही परिवार से हैं। सभी घायलों को जीआरपी ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया है। चालक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11.30 बजे प्रीपेड टैक्सी बूथ की कार पार्किंग से निकल रही थी तभी अचानक एक बाइक सवार विकास नंद पांडेय अचानक कार के सामने आ गए। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर स्टेशन के मुख्य द्वार की रेलिंग तोड़ते हुए स्टेशन के बुकिंग हॉल के बाहर घुस गई। बुकिंग हाल के बाहर चिरईगांव के कोटमा कपिलधारा के जमुना प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी, बच्चे और बहन के साथ बैठे थे। कार तीनों को टक्कर मारते हुए रुक गई। हादसे में मीरा देवी, दिव्या गुप्ता, आशा गुप्ता समेत बगल में ही बैठे रिक्शा चालक मंगरु और  बाइक सवार विकास नंद पांडेय घायल हुए हैं। सभी का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। कार स्टेशन प्रीपेड टैक्सी बूथ की है, जो राजेश यादव के नाम से निबंधित है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें