फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अनुराग ठाकुर का जयंत चौधरी पर तंज, कहा- कुछ वंशवादी लोग मतदान ही नहीं करते

Fri, 11 Feb 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जयंत चौधरी के मतदान नहीं करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने जयंत चौधरी को वंशवादी बताते हुए कहा कि वोट न करने से लोकतंत्र के प्रति उनके विचार साफ समझ आते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में छावनी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वर्ता में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को मतदान नहीं करने को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने उन्हें वंशवादी बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, 'कुछ वंशवादी लोग (जयंत चौधरी) तो अपना वोट ही नहीं डालते हैं। इससे लोकतंत्र के प्रति उनकी राय बहुत स्पष्ट समझ आ जाती है। ऐसी पार्टियों को जनता ने पहले भी नकार दिया था। इस बार भी उन्हें हार का सामना करने पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें