फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भी तरसे लोग

Sun, 11 Aug 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सारनाथ में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में गर्मी के चलते तो लोगों को परेशानी हुई ही, साथ ही लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ इलाके में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। इधर महेशपुर, खोजवा, चेतगंज, सुंदरपुर सहित अन्य इलाकों में भी बिजली का आना जाना जारी रहा। 

विज्ञापन


सारनाथ क्षेत्र में फरीदपुर व सन्दहा रिंगरोड के बीच भूमिगत 33 केवीए की केबिल शुक्रवार की शाम 7 बजे जल गई। इस कारण सथवा व पूरनपट्टी उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई। 

आपूर्ति बहाल करने में बिजली कर्मियों को 12 घंटे लग गए। शनिवार सुबह 8 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण उपखंड अधिकारी विक्रांत ने बताया कि भूमिगत केबिल की खराबी से सथवा व पूरन पट्टी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें