सारनाथ में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में गर्मी के चलते तो लोगों को परेशानी हुई ही, साथ ही लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
वाराणसी के सारनाथ इलाके में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। इधर महेशपुर, खोजवा, चेतगंज, सुंदरपुर सहित अन्य इलाकों में भी बिजली का आना जाना जारी रहा।
विज्ञापन
सारनाथ क्षेत्र में फरीदपुर व सन्दहा रिंगरोड के बीच भूमिगत 33 केवीए की केबिल शुक्रवार की शाम 7 बजे जल गई। इस कारण सथवा व पूरनपट्टी उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई।
आपूर्ति बहाल करने में बिजली कर्मियों को 12 घंटे लग गए। शनिवार सुबह 8 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण उपखंड अधिकारी विक्रांत ने बताया कि भूमिगत केबिल की खराबी से सथवा व पूरन पट्टी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।