फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हत्या: भूत-प्रेत के शक में भतीजे ने चाचा को लाठी और ईंट-पत्थर से हमला कर मार डाला, दो गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पांडेयपुर स्थित दौलतपुर में शुक्रवार सुबह भूत-प्रेत और टोना-टोटका को लेकर हुए विवाद में चाचा की भतीजे ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पांडेयपुर स्थित दौलतपुर में शुक्रवार सुबह भूत-प्रेत और टोना-टोटका को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग रामलाल विश्वकर्मा (72) की भतीजे ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर भी बरसाए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियातन गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर के प्रेमचंद कालोनी में रहने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी रामलाल विश्वकर्मा का अपने पट्टीदार भतीजे राजू विश्वकर्मा व उसके परिजनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक रामलाल का उन्हीं के जमीन पर एक गूल्लर का पेड़ है। रामलाल ने पेड़ के पास साफ सफाई कर दीपावली के दिन बृहस्पतिवार शाम को दीये जलाए।

शुक्रवार सुबह भतीजे राजू और उसके पुत्रों अमन व राहुल जादू-टोना व भूत का आरोप लगाकर रामलाल से विवाद करने लगे। इतने पर विवाद बढ़ा और आरोप है कि राजू और उसके पुत्रों ने मिलकर लाठी और ईंट पत्थर से रामलाल पर हमला कर दिया। लहूलुहान हाल में रामलाल को परिजन लेकर पांडेयपुर स्थित ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और राजू की पत्नी राजेश्वरी को गिरफ्तार किया। हत्या की सूचना पाकर डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर और एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी सारनाथ ने वारदात स्थल की छानबीन की। 

रोजाना की किचकिच में हो गई हत्या

रामलाल के परिजनों के अनुसार राजू विश्वकर्मा आए दिन विवाद करता था। त्योहार के दिन के पेड़ के नीचे दीया जलाना उसे इतना नागवार लगा कि जादू टोना का आरोप लगाते हुए विवाद कर लिया। सभी ने मिलकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसी बीच बचाने में परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजू, उसकी पत्नी राजेश्वरी, पुत्र राहुल, अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें