फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः दो दिन से लापता छात्र का अस्सी घाट पर मिला बैग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Oct 2021 09:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अस्सी घाट स्थित एक टेबल पर रविवार को मिले लावारिस बैग को लेकर सनसनी फैली रही। तलाशी लेने पर बैग में से डायरी और कपड़ा बरामद हुआ। घर से लापता इंटर के छात्र का यह बैग था। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर मिले बैग की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी घाट पर रविवार अपराह्न बेंच पर लावारिश हाल में आर्मी रंग का बैग पुलिस ने बरामद किया। सुबह पांच बजे से पड़े बैग को पुलिस ने अपराह्न तीन बजे के बाद कब्जे में लिया। बैग भेलूपुर के बैजनत्था निवासी धम्मकीर्ति गौतम का है, जो 22 अक्तूबर से लापता है। बैग से पुलिस ने धम्मकीर्ति के कपडे़ और डायरी, ट्रेन टिकट बरामद किया।

विज्ञापन


भेलूपुर पुलिस घाट पर लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है। भेलूपुर थाना अंतर्गत बैजनत्था निवासी राजेश गौतम के अनुसार इंटरमीडिएट में पढ़ने वाला बेटा धम्मकीर्ति 22 अक्टूबर की सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, दोपहर में कहा कि दोस्त के संग लखनऊ जा रहा हूं। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा है।

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में कार्यरत पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि बेटा दुर्गाकुंड स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग की कोचिंग करता है। भेलूपुर पुलिस के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि सुबह में बैग यहां किसने रखा और किस तरफ गया। सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद हरकत में आए पुलिसकर्मी

अस्सी घाट पर मिला काला बैग - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर सुबह से ही लावारिस हाल में पड़े बैग की सूचना कई लोगों ने अस्सी पुलिस चौकी को दी। इसी बीच सुबह पांच बजे से पड़े बैग को शाम तीन बजे तक कब्जे में नहीं लिया गया तो लोगों ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को ट्वीट करते हुए सूचना दी। इसके बाद भेलूपुर पुलिस को जब पुलिस आयुक्त ने फटकार लगाई तो फौरन पहुंचकर बैग को कब्जे में लिया गया। 
पढ़ेंः रात में भूत का वीडियो बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, राहगीरों ने की पिटाई


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें