फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक की डूबकर, दूसरा करंट की चपेट में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, दोनों परिवार में इकलौते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामनगर। थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों परिवार के इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी छोटू गांव की एक युवती के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामनगर श्मशान घाट आया था। दाह संस्कार के बाद देर रात बलुआ घाट पर लोग स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर लोग उसे बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना, पुराना रामनगर के शक्ति घाट पर हुई। नाव निर्माण के लिए खींचे गए बिजली के तार में करंट उतर आने से मल्हिया टोला निवासी किशन साहनी (28) की मौत हो गई। बताया गया कि किशन रविवार शाम गंगा नदी में स्नान करने गया था। वह करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ समय तक हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता लल्लू साहनी भी सदमे में हैं। थाना प्रभारी
विज्ञापन

संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें