फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गेल इंडिया के सुपरवाइजर पर मारपीट व धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के जानकी नगर, सामनेघाट निवासी तथा मूलरूप से शंकरपुर, हंडिया (प्रयागराज) निवासी आशीष कुमार पांडेय की शिकायत पर गेल इंडिया के एक सुपरवाइजर अमन पांडेय के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। आशीष कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि वह गेल इंडिया की पाइपलाइन बिछाने से संबंधित ठेकेदारी करता है। आरोप है कि शनिवार को सुपरवाइजर अमन पांडेय उनके कार्यालय पहुंचे और अपने बकाया भुगतान का हिसाब करने लगे। बातचीत के दौरान अमन पांडेय ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की। जब आशीष ने कहा कि उनका पूरा भुगतान पहले ही किया जा चुका है, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गालीगलौज शुरू कर दी और सरिया उठाकर वार कर दिया। कार्यालय में रखा लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें