जीआरपी और आरपीएफ ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें चादर के नीचे दो-दो हजार रुपये के नोटों के बंडल मिले। बैग बरामद कर थाने लाकर जांच की गई तो दो हजार रुपये के नोट प्रिंटेड कलर फोटो कॉपी थे। उसे पांच बंडल में रखा गया था। प्रत्येक बंडल में 50 नोटों की दस गड्डियां थी। गिनती करने पर नोटों की संख्या 5010 मिली। बैंक में जांच कराने पर दो-दो हजार के पांच असली नोट भी मिले।
जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बरामद नकली नोटों की सूचना अधिकारियों को देने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी टीम में जीआरपी के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल शर्मा, एसआई डीपी यादव, अनिल कुमार चौरसिया, कांस्टेबल प्रह्लाद यादव, सीएल पांडेय, आरपीएफ सीआईबी कांस्टेबल पवन कुमार, अच्छेलाल यादव रहे।