उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कालेज में ही छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। कॉलेज परिसर में बेसुध पड़ी छात्रा के मुंह से झाग निकलता देख हड़कंप मच गया। क्लास की छात्राओं का कहना है कि उसकी बचपन की सहेली ने कुछ दिनों से उससे बात करना बंद कर दिया था। इससे वह काफी नाराज थी। कुछ दिनों पूर्व उसने कलाई भी काट कर जान देने की कोशिश की थी। बार-बार इस हरकत से छात्रा के परिजन भी दंग हैं।
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी एवं स्थानीय एक महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने सोमवार को कॉलेज में ही विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास की। इसकी जानकारी के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है। क्लास की छात्राओं का कहना है कि उसकी बचपन की सहेली से काफी दिनों से अनबन चल रही थी। कुछ दिनों से उसकी सहेली बात भी नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर वह नाराज थी।
सप्ताहभर पहले छात्रा ने काटी थी कलाई